22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिलेरी क्लिंटन के भाषण का अश्वेत विश्वविद्यालय में विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का यहां जमकर विरोध हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ambuj Shukla

•

Oct 31, 2015

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का यहां जमकर विरोध हुआ।

एक अश्वेत विश्वविद्यालय में आपराधिक न्याय प्रणाली के बारे में हिलेरी के भाषण को आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने बाधित किया।

जॉर्जिया के अटलांटा में पूर्व विदेश मंत्री के भाषण शुरू करने के कुछ ही देर बाद करीब एक दर्जन लोगों ने 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के नारे लगाए। इस दौरान क्लिंटन ने जवाब दिया, 'हां वे महत्व रखते हैं और मैं एक मिनट में इस पर बहुत कुछ बोलने जा रही हूं।'

इस बीच व्यवधान जारी रहा और क्लिंटन ने प्रदर्शनकारियों पर चिल्लाने की भी कोशिश की।

दर्शकों ने 'हिलेरी, हिलेरी' और 'उन्हें बोलने दें' के नारों के साथ प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। क्लिंटन ने भीड़ से कहा, 'मैं कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को सामने रखने जा रही हूं जो वास्तव में साबित करते हैं कि अश्वेतों का जीवन महत्व रखता है।'