लखनऊ. तन्वी सेठ पासपोर्ट मामला दिन प्रतिदिन पेचीदा होता जा रहा है। इस मामले में जहां एक ओर कई लोगों ने अधिकारी विकास मिश्रा का समर्थन किया है, तो वहीं कई लोगों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्रोल किया। ट्रोल करने वालों ने सुषमा स्वराज को खूब खरी खोटी सुनाई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। किसी ने उनपर नियमों को तोड़ने का आरोप लगा कर कहा कि नियमों का पालन करने वाले अधिकारियों का ट्रांसफर करवान गलत है, तो किसी ने उनपर अपनी गलती को न मानने की बात कही।