The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने फिल्म निर्माताओं को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म को देश के सभी हिस्सों में दिखाया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों के साथ 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखने लोक भवन पहुंचे। मूवी देखने से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए फिल्म डारेक्टर और उनके साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि 'द केरल स्टोरी' को लोकभवन में पूरे कैबिनेट के साथ देखने का अवसर मिल रहा है।
केशव मौर्य ने कहा कि आज देश में पीएम मोदी की सरकार है तो हमें 'द केरल स्टोरी' और कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में देखने को मिल रही हैं। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो तुष्टिकरण की राजनीति करके कश्मीर पाकिस्तान को दे देते।
पश्चिम बंगाल में बैन हटाने की मांग
डिप्टी सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में द केरला स्टोरी फिल्म पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाना चाहिए। आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल के बारे में सच्चाई सामने आएगी। पिछले दिनों ही 'द केरल स्टोरी' को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री किया था।