4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदमाशों ने कनपटी पर लगाया असलहा, बेखौफ बदमाशों से भिड़ गई ये बहादुर महिला; भाग गए गुंडे

लखनऊ के कृष्णानगर में बुधवार को बदमाशों ने महिला की चेन छील ली। महिला हिम्मत दिखाते हुए भिड़ गई। दोनों कके बीच हाथापाई हुुई। किसी तरह से बदमाश ने खुद महिला से छुड़ाया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Apr 20, 2023

sdss.jpg

महिला ने कोतवाली में FIR दर्ज कराई
महिला कृष्णानगर कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। कृष्णानगर के मानसनग में व्यापारी मनोज पंजाबी रहते हैं। उनकी पत्नी प्रीति स्कूटी से दही लाने गई लाने गई थीं। दही लेकर घर पहुंची और गेट खोलने लगीं। इस बीच बाइक सवार 2 बदमाश पहुंचे।

गेट खोलते समय महिला की कनपटी पर लगा दिया असलहा
प्रीति घर पहुंची और गेट खोलने लगीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे।हेलमेट पहने एक बदमाश ने प्रीति के गले से सोने की चेन छीन ली। प्रीति ने विरोध किया और बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीनाझपटी में चेन जमीन पर गिर गई। यह देख बदमाश ने असलहा निकालकर प्रीति पर तान दिया और जमीन से चेन उठा ली।

प्रीति हिम्मत दिखाते हुए असलहाधारी बदमाश से भिड़ गईं। कुछ सेकंड दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। किसी तरह असलहाधारी बदमाश खुद को बचाकर बाइक सवार साथी के साथ भागने में सफल रहा। प्रीति ने पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।


दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।