
UP News: लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की बहन के घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा चोरों ने मलिहाबाद कस्बे में भी एक बंद पड़े मकान में चोरी की है।पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
मौजूदा राज्यसभा सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की बहन महमूदनगर निवासी संध्या पाठक ने तहरीर में बताया है कि बीती रात असलहे से लैस 3 चोर उनके घर में घुस आए। घर की लाइट बंद कर कमरे में रखे लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन और कंगन चोरी कर ले गए।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की खोजबीन की जा रही है।
Published on:
24 Sept 2023 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
