
मशहूर है इन राजाओं की अय्याशी के किस्से, कुछ के शौक तो जानकर हैरान रह जाएंगे आप
राजाओं और महाराजाओं की अय्याशी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। सुलतनकाल से लेकर मुगल बादशाहों के काल के दौरान भी भारत कई राजा और महाराजा अपनी अय्याशियों के लिए जाने जाते थे। हम आपको ऐसे ही कुछ गिने-चुने अय्याश राजाओं और महाराजाओं के किस्से बताएंगे जो सिर्फ प्रजा के लिए काम करने के लिए कम बल्कि अपनी अय्याशियों के लिए ज्यादा जाने जाते थे। इन राजाओं और महाराजाओं की अय्याशियों का जिक्र कुछ इतिहासकारों ने अपनी किताबों में भी किया है। इन्हीं किताबों के आधार पर हमने कुछ बेहद अय्याश राजाओं और बादशाह की सूची तैयार की है। तो आइये आपको बताते हैं इन राजाओं की कहानियाँ और उनके अजीब शौक…
महाराजा भूपेंद्र सिंह
इस सूची में पहले स्थान है महाराज भूपेन्द्र सिंह का। दीवान जर्मनदास की बुक महाराजा में भूपेंद्र सिंह की अय्याशी का वर्णन किया है, इस किताब के अनुसार भूप्रेंद्र सिंह सुंदर लकड़ियों के बहुत शौकीन थे। यही कारण था कि उनकी 6 पत्नियां और लगभग 350 रखेल थीं। इतना ही नहीं भूपेंद्र सिंह को न्यूड पार्टियों का बहुत शौक था, उनके आलीशान महल में कई तालाब थे जहां राजा भूपेंद्र सारी सुंदर लड़कियों के साथ नहाते थे, मदिरापान और संभोग करते थे। पटियाला पर 38 साल तक राज करने वाले राजा भूपेंद्र सिंह अपनी अय्याशी के लिए हर जगह जाने जाते थें क्योंकि वे अपनी औरतों के सजाने के लिए बाहर से ब्यूटीशियन मंगवाते थे।
शाहजहाँ
अपने प्यार ओर आशिकी के लिए ताजमहल बनाने वाले शाहजहां के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन ये सच है कि शाहजहां आशिक कम अय्याश ज्यादा था। मुमताज की याद में ताजमहल बनाने वाले शाहजहां ने मुमताज से 14 बच्चे पैदा किए थे। इतना ही नहीं शाहजहां ने मुमताज के मरने के बाद 8 शादियां और की थीं। इसके अलावा शाहजहां के हरम में अगिनत महिलाएं थीं जिनके साथ शाहजहां अय्याशी किया करते थे।
अलाउद्दीन खिलजी
2017 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन के किरदार को जैसा दिखाया गया असली जिंदगी में खिलजी और भी क्रूर और अय्याश था। किताबों की माने तो खिलजी को सिर्फ महिलाओं का ही नहीं बल्कि पुरुषों का भी शौक था यही कारण था की उसके हरम में 50,000 पुरुष भी शामिल थे।
भरतपुर के महाराज किशन सिंह
दीवान जर्मनदास की किताब महाराज में भरतपुर के महाराज किशन सिंह की अय्याशियों के बारे में भी काफी वर्णन किया गया है। बताया जाता है कि महाराज किशन सिंह की 40 रानियां थीं। उनके अजीबों गरीब शौक के लिए किशन सिंह हर जगह पहचाने जाते थे। किताब के अनुसार राजा को तैराने का बहुत शौक था इसके लिए उन्होंने एक गुलाबी संगमरमर की झील बनवायी थी जिसमें चंदन की लकड़ियों की सीढ़ियां लगवाईं थीं। इस झील में राजा किशन सिंह लडकियों के साथ नहाते थे। ऐसा कहा जाता है कि इस झील की सीढ़ियों पर निर्वस्त्र स्त्रियां राजा के स्वागत के लिए खड़ी रहती थीं और हाथ में मोमबत्तियां जलाए रखती थीं। जिस भी औरत की मोमबत्ती सबसे ज्यादा देर तक जलती थीं उस औरत के साथ राजा किशन सिंह अपनी रात बिताते थे।
मोहम्मद शाह रंगीला
मोहमम्द शाह रंगीला को मुगल सल्तनत का सबसे रंगीन और अय्याश राजा कहा जाता था। उनके बारे में कहा जाता है कि शाह रंगीला को शराब, शबाब ओर पार्टिओं का काफी शौक था और वह रात-रात जागकर अपने शौक को पूरा करता था। यही कारण था कि उनकी अय्याशी का फायदा उठाकर जालिम नादिरशाह ने उनके तख्त से कोहिनूर चुरा लिया था।
Published on:
09 Feb 2022 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
