1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलित किशोरी का गैंग रेप कर मार डाला, गन्ने के खेत में छिपे मिले आरोपी

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो पता चला कि तीनों आरोपी एक गन्ने के खेत में छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के कटरा भागचंद के पास उनकी घेराबंदी की जिसपर खेत में छिपे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में महेश के पैर में गोली लगी, इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।0 एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म हत्या व पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है महेश पर एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Feb 06, 2022

rape_1.jpg

लखनऊ. दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश को दहला दिया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दो भाइयों व एक इनामी बदमाश ने ने 17 वर्षीय दलित किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया उसके बाद अपराध खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गन्ने के खेत में जाकर छुप गए जहां पर पुलिस मुठभेड़ में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

हत्या के पहले किया दुष्कर्म

गोंडा जिले के नवाबगंज के एक गांव में 17 वर्षीय दलित किशोरी की रात में हत्या कर दी गई। हत्या से पहले अपराधियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी रात में तकलीफ आठ बजे घर से किसी काम से बाहर गई थीं। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। जिसके बाद उसका शव अर्धनग्न अवस्था में घर से 100 मीटर की दूरी पर एक बगीचे में मिला। उसके शरीर के कई हिस्से में घाव थे, मां का आरोप है कि दो सगे भाई संजय व अजय निवासी हरिहरपुर और लोलवा वीरपुर के 50,000 के नामी बदमाश महेश यादव ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: हनीमून पर ही खुल गए थे राज, आईएएस पत्नी ने पति पर लगाए शारीरिक कमजोरी के आरोप, पुलिस दर्ज करेगी पति के बयान

गन्ने के खेत में हुआ एनकाउंटर

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो पता चला कि तीनों आरोपी एक गन्ने के खेत में छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के कटरा भागचंद के पास उनकी घेराबंदी की जिसपर खेत में छिपे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में महेश के पैर में गोली लगी, इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।0 एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म हत्या व पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है महेश पर एससी एसटी एक्ट भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: Raja Bhiya Wife Bhawni Kumari राजा भैया की पत्नी भावनी कुमारी असलहों की हैं शौकीन, जानें रखती हैं कितने असलहें

Story Loader