21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ से तीन और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ जारी, इलाकों में की जा रही छापेमारी

यूपी एटीएस ने बुधवार को तीन और संदिग्ध आतंकियों शकील, मोहम्मद मुस्तकीम और मुईद को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Jul 14, 2021

Terrorists

Terrorists

लखनऊ. रविवार को लखनऊ में संदिग्ध आतंकियों- मिनहाज और मसीरुद्दीन - की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को यूपी एटीएस ने तीन और संदिग्धों शकील, मोहम्मद मुस्तकीम और मुईद को गिरफ्तार किया है। मिनहाज और मसीरुद्दीन से पूछताछ में इन तीनों की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद यूपी एटीएस इनकी तलाश में जुट गई थी। बुधवार को इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद इनसे पूछताछ की जा रही है। शकील वजीरगंज जनता नगर निवासी है। मोहम्मद मईद लखनऊ के न्यू हैदरगंज कैंपल रोड का रहने वाला है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला मोहम्मद मुस्तकीन लखनऊ में सीतपुर रोड स्थित मदेय गंज में रह रहा था।

ये भी पढ़ें- आतंकी संगठन के संपर्क में थी कानपुर की 3 महिलाएं, मानव बम बनने की थी तैयारी

दो दिन से थी शकील की तलाश-

यूपी एटीएस शकील को दो दिन से तलाश कर रही थी। वह ई-रिक्शा चालक है। बुधवार को लोकेशन ट्रेस होने के बाद उसे बुद्धा पार्क के पास से धर दबोचा गया। जिसके बाद अन्य दो को भी टीम ने पकड़ लिया। तीनों को गिरफ्तार कर सीधे पुलिस मुख्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी से मोबाइल लेकर जानकारी इकट्ठा की जा रही है। साथ ही इनके ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- रिमांड पर एटीएस मुख्यालय पहुंचे अलकायदा के आतंकी, खुलेंगे कई राज

शकील के परिजनों ने किया बवाल-
शकील की गिरफ्तारी के दौरान उसके परिजनों ने जमकर बवाल किया। जानकारी मिलते ही परिजन व मोहल्ले वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी की गई। पुलिस ने ऐसे करने वालों की भी तलाश शुरू कर दी है।

तीन महिलाएं भी शामिल-

इससे पहले खुलासा हुआ कि कानपुर की तीन महिलाओं भी अलकायदा के संपर्क में हैं। यह तीनों आतंकी संगठन से करीब एक महीने से संपर्क में थीं। एटीएस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इन तीनों महिलाओं को अलकायदा मानव बम बनाकर इस्तेमाल करने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस की टीम के पहुंचने से पहले यह तीनों मौके से फरार हो गईं।