2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींद में खर्राटे ले रहा था शख्स:परेशान पड़ोसी ने लगा दी डायल 112 पर कॉल, हो गया हंगामा

नींद में पड़ोसी के जोर-जोर के खर्राटों से तंग एक शख्स ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। उसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया था। मामला नहीं सुलझने पर पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले गई।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Mar 19, 2024

the_matter_of_snoring_in_sleep_reached_the_police.jpg

नींद में खर्राटों का मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया

नींद में खर्राटों से जुड़े विवाद का ये अनूठा मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक श्रमिक किराये पर रहता है। नींद में वह शख्स हमेशा ही जोर-जोर से खर्राटे लेता है। रविवार रात वह अपने कमरे में सोया था। कुछ देर बाद ही पड़ोसी ने उसका दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। दरवाजा खोलते ही पड़ोसी को सामने देख वह हड़बड़ा गया। पड़ोसी ने उस पर तेज खर्राटे लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक शुरू हो गई थी।

श्रमिक का आरोप है कि खर्राटों को लेकर उसके साथ गाली-गलौज भी की गई। जब उसने विरोध किया तो पड़ोसी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी खर्राटों पर विवाद की बात सुनकर हैरान रह गए। पुलिस का साइरन सुन देर रात अन्य पड़ोसी भी जागकर बाहर निकल आए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। इस पर पुलिस दोनों पड़ोसियों को ट्रांजिट कैंप थाने में ले गई। एसओ भारत सिंह के मुताबिक थाने में दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया गया है। रात में शांति भंग करने पर पुलिस एक्ट में चालान की चेतावनी भी दोनों को दी गई है।

Story Loader