31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Top 10 Temples in UP: यूपी के ऐसे 10 मंदिर जो दुनिया भर में हैं प्रसिद्ध, एक बार जरूर करें दर्शन

Top 10 Temples in UP: उत्तर प्रदेश अपनी पवित्र स्थलों के काफी जाना माना राज्य है। यूपी की धरती पर एक से एक ऐसे मंदिर बने हुए हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में अगर आप यूपी जाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

6 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Sep 14, 2023

Top 10 most famous temples of Uttar Pradesh that you must visit

पूरे भारत में यूपी एक ऐसा राज्य है जो हिंदुओं के लिए सबसे अच्छे पवित्र स्थलों में से एक माना गया है। यह भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा यूपी इसलिए भी जाना जाता है क्यूंकि इस राज्य ने हिंदुओं के दो सबसे महत्वपूर्ण भगवान, राम और कृष्ण के जन्म को देखा है।

यदि आप यूपी जाने का प्लान कर रहे हैं, तो के इन फेमस मंदिरों के दर्शन करना न भूलें। आइए देखते हैं कौन से मंदिर हैं वो…

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर


राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या

भगवान राम की जन्मस्थली यानी अयोध्या करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भक्ति का प्रतिक है। भगवान राम भगवान विष्णु के 7वें अवतार हैं। प्राचीन भारतीय साहित्य के मुताबिक, भगवान राम ने अपने जीवन का ज्यादातर समय अयोध्या में बिताया था।

पता: सरयू नदी के तट पर, साईं नगर, अयोध्या, यूपी
समय: गर्मी में - सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक और शाम 4:30 से 9:30 बजे तक। ठंडी में - सुबह 9 बजे से 11 बजे तथा सायं 4 बजे से रात 9 बजे तक
घूमने के लिए आवश्यक समय: 1 से 2 घंटे
कैसे पहुंचें: अयोध्या रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2 किमी दूर है। इसके साथ ही, इस जगह पर बस, टोंगा, टैक्सी और टेम्पो जैसे कई साधन हैं।
जाने का सबसे अच्छा समय: राम नवमी, दशहरा, दिवाली


बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर यूपी के मथुरा जिले में बसा हुआ है। हर साल भर दुनिया भर के कृष्ण प्रेमी इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना Nimbarka Sampradaya के प्रसिद्ध हिंदू संत हरिदास ने की थी।

पता: 143 ब्रह्म गंगा कुंज, बिहाई पुरा, वृन्दावन, मथुरा - 281121
समय: गर्मी में - सुबह 7:45 से रात 9:30 बजे तक और सर्दी - सुबह 8:45 से रात 8:30 बजे तक
घूमने के लिए आवश्यक समय: 1 से 2 घंटे
कैसे पहुंचें: राष्ट्रीय राजमार्ग से मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है
जाने का सबसे अच्छा समय: कृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी, गुरु पूर्णिमा, हरियाली तीज


काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक के है। मंदिर में मौजूद शिवलिंग पुराणों के मुताबिक 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर लंबे समय से धार्मिक विवादों का केंद्र रहा है, फिर भी यह यूपी का सबसे अधिक देखा जाने वाला प्रसिद्ध मंदिर है।

पता: लाहौरी टोला, वाराणसी, उत्तर प्रदेश - 221001
समय: सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक
घूमने के लिए आवश्यक समय: 2 से 4 घंटे
कैसे पहुंचें: मंदिर वाराणसी के मुख्य शहर से सिर्फ 2 किमी दूर है, यहां लोकल साधनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
जाने का सबसे अच्छा समय: महा शिवरात्रि या अक्टूबर और मार्च के महीनों के बीच


ISKCON मंदिर, वृंदावन

यूपी के वृंदावन का प्रसिद्ध ISKCON मंदिर भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। यह मंदिर साल 1975 में सफेद संगमरमर से बना हुआ है। इसे श्री कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में आने वाले भक्त न केवल मंदिर की बनावट, बल्कि भजनों से भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

पता: भक्तिवेदांत स्वामी मार्ग, रमण रेती, वृन्दावन, उत्तर प्रदेश।
समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक।
घूमने के लिए आवश्यक समय: 1 से 2 घंटे
कैसे पहुंचें: वृंदावन में मौजूद इस मंदिर में आप लोकल साधनों से आसानी से जा सकते हैं।
जाने का सबसे अच्छा समय: श्री कृष्ण जन्माष्टमी, होली


श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली यानी मथुरा भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व का स्थान है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर ठीक उसी जगह बना है जहां माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।

पता: डीग मार्ग, जन्मभूमि, मथुरा, 281001
समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तकऔर शाम 4 से 9 बजे तक
घूमने के लिए आवश्यक समय: 1 से 2 घंटे
कैसे पहुंचें: यह मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सिर्फ 4 किमी की दूरी पर है। यहां कार, बस या रिक्शा के जरिए आसानी से पहुँचा जा सकता है।
जाने का सबसे अच्छा समय: श्री कृष्ण जन्माष्टमी, होली


चंद्रिका देवी मंदिर, लखनऊ

लखनऊ में बना चंद्रिका देवी मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। यहां के लोगों का मानना है कि यह मंदिर रामायण काल का है और इसे लक्ष्मण के बड़े बेटे चंद्रकेतु ने बनवाया था। इस मंदिर में रोज कई जगहों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। नवरात्रि इस मंदिर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है और इन दिनों बड़ी संख्या में भक्त इस मंदिर में आते हैं।

पता: कटवारा गांव, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक
कैसे पहुंचें: मंदिर लखनऊ शहर से सिर्फ 30 किमी दूर है, जहां से मंदिर तक पहुंचने के लिए बस और ऑटो परिवहन उपलब्ध हैं।
जाने का सबसे अच्छा समय: नवरात्रि


मां विंध्यवासिनी मंदिर, विंध्यांचल

मां विंध्यवासिनी का ये हिंदू धर्म की नौ देवियों में से एक और 51 शक्तिपीठों में से एक है। मां विंध्यवासिनी को यहां राक्षस महिषासुर का वध करने वाली महिषासुर मर्दिनी के रूप में भी पूजा जाता है।

पता: विंध्याचल धाम, मिर्जापुर
समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 1:30 से 7:15 तक, रात के 8:15 से रात 10:15 तक
घूमने के लिए आवश्यक समय: 1 से 2 घंटे
कैसे पहुंचें: मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से विंध्याचल मंदिर की दूरी 10 किलोमीटर के आसपास है। यहां से टैक्सी या मिनी बस पकड़कर विंध्याचल मंदिर जा सकते हैं।
जाने का सबसे अच्छा समय: नवरात्रि


औघड़नाथ मंदिर, मेरठ

यूपी के मेरठ में बसे औघड़नाथ मंदिर को देखने के लिए पूरे भारत से लोग आते हैं। यहां पर मंदिर के गर्भगृह से स्वयं निकला हुआ एक ‘शिवलिंग’ स्थापित है। पूरे उत्तर भारत से लोग अपनी शारीरिक और मानसिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए अक्सर इस स्थान पर आते हैं।

पता: मेरठ कैंट, मेरठ, यूपी - 250001
समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक, शाम 3 बजे से रात 10 बजे तक
घूमने के लिए आवश्यक समय: 1 से 2 घंटे
कैसे पहुंचें: मंदिर बस या ऑटो-रिक्शा से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
जाने का सबसे अच्छा समय: महाशिवरात्रि


प्रेम मंदिर, वृंदावन

वृंदावन का प्रेम मंदिर पूरे विश्व में फेमस है। इस मंदिर को देखने और भगवान राधा-कृष्ण का दर्शन करने लोग देश-विदेश से वृंदावन आते हैं। इस मंदिर की एक खासियत ये भी है कि आपको ये दिन में एकदम सफेद दिखाई देगा और शाम के समय रोशनी के बीच मंदिर का रंग कुछ अलग ही नजर दिखाई देता है।

पता: रमन रेती रोड, वृन्दावन, उत्तर प्रदेश 281121
समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक, शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक
घूमने के लिए आवश्यक समय: 2 से 3 घंटे
कैसे पहुंचें: इस मंदिर तक आप रिक्शा, ऑटो और अपनी गाड़ी से भी पहुंच सकते हैं।
जाने का सबसे अच्छा समय: महाशिवरात्रि


सारनाथ मंदिर, वाराणसी

वाराणसी में मौजूद सारनाथ मंदिर देश भर में सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यहां बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान ने महा धर्म चक्र परिवर्तन के रूप में अपना पहला पवित्र उपदेश दिया था।

पता: सारनाथ, वाराणसी, यूपी, 221007
समय: सूर्योदय से सूर्यास्त तक
घूमने के लिए आवश्यक समय: 1 से 2 घंटे
कैसे पहुंचें: मंदिर तक नेशनल हाईवे से किसी भी लोकल साधन से पहुंचा जा सकता है।
जाने का सबसे अच्छा समय: पूरे साल