2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12वीं के बाद यूपी के इन बेहतरीन सरकारी कॉलेज में ले एडमिशन, बन सकता है शानदार करियर

हम आपको यूपी के 5 बेहतरीन सरकारी कॉलेजों के बारे में बताएंगे, जहां 12वीं के बाद एडमिशन लेकर आप अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Krishna Rai

Apr 07, 2025

banaras hindu university

12वीं की परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है एक अच्छे और भरोसेमंद कॉलेज में एडमिशन लेना। खासकर जब बात गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की हो, तो सरकारी कॉलेज सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश में हैं और किसी ऐसे सरकारी कॉलेज की तलाश में हैं जहां कम खर्च में अच्छी पढ़ाई हो सके तो ये जानकारी आपके लिए बहुत काम की है।

इस खबर में हम आपको यूपी के 5 बेहतरीन सरकारी कॉलेजों के बारे में बताएंगे, जहां 12वीं के बाद एडमिशन लेकर आप अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं।

 बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU)

अगर आप 12वीं के बाद एक बेहतरीन सरकारी कॉलेज की तलाश में हैं, तो लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह विश्वविद्यालय कई तरह के कोर्स ऑफर करता है, जिससे छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में शिक्षा हासिल करने का मौका मिलता है। यहां पर कला, विज्ञान, वाणिज्य, कानून और प्रबंधन जैसे विषयों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्स उपलब्ध हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad - AU)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत के सबसे पुराने और सम्मानित विश्वविद्यालयों में से एक है। इसे पूर्व का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है। यह कॉलेज 12वीं के बाद एडमिशन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, खासकर उन छात्रों के लिए जो आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, लॉ और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहते हैं। यहां का शैक्षणिक माहौल, अनुभवी शिक्षक और लंबा इतिहास इसे एक प्रतिष्ठित संस्थान बनाते हैं। यहां पढ़ाई करने के बाद छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलते हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय (University of Lucknow - LU)

अगर आप 12वीं के बाद किसी अच्छे सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो लखनऊ विश्वविद्यालय एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां 150 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं जो कला, विज्ञान, कॉमर्स, कानून, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों को कवर करते हैं। यहां एडमिशन की प्रक्रिया यूजीईटी (UGET) और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के ज़रिए होती है, जिससे छात्रों को अपनी योग्यता के आधार पर दाखिला मिल सकता है।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University - BHU)

बीएचयू यानी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। 12वीं के बाद यहां एडमिशन लेना छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। यहां 190 से भी ज्यादा कोर्स और 35 से अधिक फैकल्टीज़ हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University - AMU)

एएमयू यानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भी 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यहां बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे कई अंडरग्रेजुएट कोर्स कराए जाते हैं। इस विश्वविद्यालय का कैंपस बहुत ही जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, जो छात्रों को एक बेहतरीन अनुभव देता है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ समग्र विकास पर भी जोर दिया जाता है, जिससे छात्र हर तरह से आगे बढ़ पाते हैं।