22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकांक्षा दुबे और समर सिंह के टॉप 5 गाने जिसके बाद दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां

आकांक्षा दुबे और उनके कथिक बॉयफ्रेंड समर सिंह के साथ के वह टॉप 5 गाने जिसके बाद दोनों के बीच नजदीजियां बढ़ गईं। आइए जानिए हैं वह टॉप 5 गानों की लिस्ट

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aniket Gupta

Mar 27, 2023

Akanksha Dubey and Samar Singh

आकांक्षा दुबे और समर सिंह के टॉप 5 गाने

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनके चाहने वाले उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। लोग उनके गानों को बेहद पसंद किया करते थे। उनके कई ऐसे गाने हैं जिसने यूट्यूब पर धमाल मचाया है। आज हम आपको आकांक्षा दुबे और उनके कथिक बॉयफ्रेंड समर सिंह के साथ के वह टॉप 5 गानों के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से दोनों चर्चाओं में रहे हैं। लोग दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते थे। दोनों ने जीतने भी गाने साथ किए सारे गानों ने धमाल मचाया। तो आइए जानते हैं उन टॉप 5 गानों के बारे में जिसमे आकांक्षा दुबे और उनके कथिक बॉयफ्रेंड समर सिंह ने साथ में काम किया है।

नमरिया कमरिया में खोंस देब
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर जो गाना है उसके बोल हैं ‘नमरिया कमरिया में खोंस देब’। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने में समर सिंह और उनकी कथिक गर्लफ्रेंड आकांक्षा दुबे ने किरदार निभाया है। इस गाने को आज से करीब 2 साल पहले वर्ल्डवाइड रिकार्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर 5 फरवरी 2021 को रिलीज किया गया था। आज तक इस विडिओ को 208 मिलियन व्यू दिए। और इसी वजह से यह गाना जिसमें आकांक्षा दुबे और समर सिंह साथ नजर आ रहे हैं वह सुपर डूपर हिट रहा। आपको बता दें कि इस गाने का निर्देशन भोजपुरी के चर्चित निर्देशक रवि पंडित ने किया है।

ललचा देले बाड़ू
12 मिलियन व्यू के साथ यह गाना लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। इस गाने में समर सिंह और आकांक्षा दुबे की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। यह गाना जिसके बोल हैं ‘ललचा देले बाड़ू’ 11 दिसम्बर 2020 को वर्ल्डवाइड रिकार्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और गाने के बाद से आकांक्षा के गानों की डिमांड भी फैंस के बीच में बढ़ गई थी। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने आवाज दिया था और गोल्डी जयसवाल ने इस गाने का निर्देशन किया था।

टिकुलिए प
इस गाने को लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा गया है। गाने के बोल ‘टिकुलिए प’ है जिसे समर सिंह और कविता यादव ने स्वर दिया है। और इस गाने में समर के साथ आकांक्षा दुबे को देखा जा सकता है। आकांक्षा की खूबसूरती को इस गाने में लोगों ने काफी पसंद किया है। गाने को 15 अप्रैल 2022 को बॉस म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। गाने को लोगों ने अब तक 6.4 मिलियन व्यू दिए हैं। इस गाने का निर्देशन गोल्डी बॉबी ने किया है।

नीली नीली अंखिया वाली
इस गाने को 7 मई 2022 को समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल समर सिंह ऑफिशियल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने मिल कर गाया है। गाने का निर्देशन गोल्डी जयसवाल ने किया है। इस गाने से समर सिंह और आकांक्षा दुबे ने अपने कलाकारी से लोगों को काफी प्रभावित किया है।इस गाने को अभी तक 1.7 मिलियन व्यू मिले हैं और यह हमारे लिस्ट के चौथे नंबर पर आता है।

समियाना छेदे छेद हो जाई
समर सिंह और आकांक्षा दुबे का यह धमाकेदार गाना ‘समियाना छेदे छेद हो जाई’ आज से करीब डेढ़ साल पहले 22 दिसम्बर 2021 को समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक 6 लाख 16 हजार लोगों ने सुना है। इस गाने को समर सिंह और नेहा राज ने स्वर दिया है। गाने में आकांक्षा दुबे और समर सिंह का तेवर देखने लायक है। लोगों ने दोनों की जोड़ी को इस गाने में काफी पसंद किया। सबसे कम व्यू होने के कारण यह गाना हमारे लिस्ट के सबसे अंतिम पायदान पर है। इस गाने को सुनील बाबा ने डायरेक्ट किया है।