लखनऊ

ADG रैंक के 7 अधिकारियों का ट्रांसफर, डीके ठाकुर मेरठ जोन के ADG बने

योगी सरकार ने ADG रैंक के 7 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। डीके ठाकुर को ADG जोन मेरठ की जिम्मेदारी मिली। सुजीत पांडेय को पीएसी का मुखिया बनाया गया है।

less than 1 minute read
Jan 02, 2024

सोमवार देर रता 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ। करीब 4 महीने पहले कानपुर कमिश्नर बनने के बाद लगातार विवादों में रहने वाले स्वर्णकार हो हटा दिया गया है। उन्हें सीतापुर में ऑर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज भेजा गया। गोरखपुर ADG जोन अखिल कुमार को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

डीके ठाकुकर को मेरठ जोन का ADG बनाया गया है
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात डीके ठाकुर को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है। मेरठ के ADG जोन राजीव सभरवाल को मुरादाबाद के डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी भेजा गया है। ऑर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात सुजीत पांडेय को ADG पीएसी बनाया गया है।

केएस प्रताप कुमार को गोरखपुर जोन का ADG बनाया गया
ADG पीएसी केएस प्रताप कुमार को गोरखपुर जोन का ADG बनाया गया है। यूपी 112 में संवाद अधिकारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद हटाकर प्रतीक्षारत किए गए ADG अशोक कुमार ‌‌सिंह को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है।

Published on:
02 Jan 2024 05:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर