9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में 8 IAS अफसरों के ट्रांसफर, महेंद्र सिंह को विशेष सचिव गृह बनाया गया

यूपी में 8 IAS अफसरों के ट्रांसफर हो गए। इन्हें विशेष सचिव गृह, अपर आयुक्त ग्राम विकास, विशेष सचिव गन्ना चीनी उद्योग और गन्ना विकास, विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, अपर भूमि व्यवस्‍था आयुक्त, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा और विशेष सचिव राजस्व में तैनाती दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Nov 21, 2022

ias_mahendra.jpg

IAS महेंद्र सिंह को विशेष सचिव गृह विभाग में तैनाती दी गइऱ्

IAS टीके शिबू, सुनील कुमार वर्मा और अनुराग पटेल प्रतीक्षा सूची में थे। इन्हें अब विभागों में तैनाती दी गई है।

टीके शिबू को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ, आईएएस सुनील कुमार वर्मा को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन, अनुराग पटेल को विशेष सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन व अपर आयुक्त चकबंदी उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनाती दी गई है।

इन अफसरों को भी मिली अहम जिम्मेदारी
IAS रेणु तिवारी विशेष सचिव खाद्य एवं सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन से अपर आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश, अपर आयुक्त मनरेगा उत्तर प्रदेश में तैनाती दी गई है। प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो में तैनात शेषनाथ को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनाती दी गई है।

अरुण प्रकाश को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव सूचना लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश शासन में तैनात करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

योगेश कुमार को अपर आयुक्त मनरेगा उत्तर प्रदेश तथा अपार आयुक्त ग्राम विकास से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनाती दी गई है।

IMAGE CREDIT: सरकार ने रविवार को 8 IAS अफसरों के ट्रांसकर कर दिया। देखें ट्रांसफर लिस्ट में नाम।