
दो साल पहले भी चर्चा में था आशीष पांडेय का नाम, लखनऊ में हुई थी यह घटना
लखनऊ. पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय नई दिल्ली के एक 5 स्टार होटल के बाहर गन लहरा कर एक कपल को धमकाने के बाद सुर्खियों में हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद से आशीष पांडेय की तालश लखनऊ से लेकर नेपाल बॉर्डर तक जारी है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब आशीष पांडेय का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले उनका नाम तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने 2016 में लखनऊ के एक होटल के बाहर खड़ी मर्सिडिज को टक्कर मारी थी।
इस वजह से सुर्खियों में थे आशीष पांडेय
यह मामला तब का है जब लखनऊ के गोमतीनगर में एक होटल के सामने खड़ी मर्सिडिज को लगभाग दो सौ की स्पीड में आशीष की डीसीएम ने टक्कर मारी थी। तब आशीष के नशे में गाड़ी चलाने की बात सामने आई थी। हालांकि, उस घटना में एयर बैग खुल जाने से आशीष की जान बच गई थी। उस घटना के बाद यह दूसरा मामला है जब आशीष का नाम दोबारा सुर्खियों में आया है।
आशीष पांडेय फैमिली बैकग्राउंड
आशीष पांडेय पिछले एक दशक से लखनऊ में रह रहे हैं। उनके छोटे भाई रितेश पांडेय जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक हैं।मंझले चाचा पवन पांडेय अकबरपुर से शिवसेना विधायक हैं, तो वहीं छोटे चाचा कृष्ण कुमार पांडेय कक्कू सुलतानपुर की इसौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं और मौजूदा समय में कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। छोटे चाचा कृष्ण कुमार पांडेय के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनका नाम बहुचर्चित केरे सिंह हत्याकांड में आ चुका है।
Updated on:
17 Oct 2018 03:27 pm
Published on:
17 Oct 2018 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
