26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vinay Murder Case: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के दोस्त की हत्या का खुलासा, मंत्री ‌के बेटे ने नहीं ब‌ल्कि, इसने मारी गोली

Vinay Murder Case: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे की दोस्त की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया इस वजह से विवाद हुआ और गोली मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Sep 01, 2023

vinay.jpg

विनय श्रीवास्तव का फाइल फोटो।

Vinay Murder Case: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के दोस्त की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लखनऊ पुलिस ने बताया कि विनय श्रीवास्तव की हत्या नशे की हालत में हुई है। विनय और अंकित जुआ खेल रहे थे। जुए में जीत और के बाद विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा की पिस्टल से गोली चल गई। लखनऊ पुलिस ने आगे बताया कि विनय श्रीवास्तव जुए में अंकित से करीब 15 हजार रूपए हार गया था। इसके बाद अंकित जुआ खेलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और विनय ने बेड के नीचे रखी विकास किशोर की पिस्टल उठा ली। अंकित से छीना झपटी शुरू हो गई, जिसमें गोली चली और विनय की मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज चेक किया। जिसमें अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम बाबा घर में मौजूद थे।


पुलिस ने बताया कि विकास घटना के वक्त नहीं था। फ्लाईट से जाने के चलते विकास किशोर अपनी पिस्टल घर में छोड़ गया था। विकास के घटनास्थल पर न होने की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने अंकित, अजय, शमीम बाबा को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था।