5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी शादी में बंटवा दिए आधार कार्ड, क्या है मामला? पढ़िए खबर!

रिंचा और विक्रांत ने अपनी शादी में मेहमानों को बुलाने के लिए आधार कार्ड बंटवा दिए

less than 1 minute read
Google source verification

image

Santoshi Das

Mar 11, 2016

adhar card

adhar card


लखनऊ.
शादी जैसे यादगार पल के लिए दूल्हा- दुल्हन कई सपने देखते हैं। वह अपनी शादी में को यादगार बनाने के लिए शादी के कपड़ों से लेकर कार्ड का चुनाव सोच समझ कर करते हैं। मगर रिंचा और विक्रांत ने अपनी शादी में मेहमानों को बुलाने के लिए आधार कार्ड बंटवा दिए। उनकी शादी में बंटे शादी के कार्ड सभी के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

मामला कुछ ऐसा है की रिंचा और विक्रम लोगों को आधार कार्ड का महत्त्व बताना चाहते हैं।इसलिए उन्होंने अपनी शादी में एक हज़ार कार्ड बांटे। शादी के कार्ड का स्वरुप ऐसा था जैसा की आधार कार्ड का।

रिंचा और विक्रांत की शादी पुणे में 27 फरवरी की धूम धाम से हुई। जब वह अपनी शादी के कार्ड बांटने गए तो लोग आधार कार्ड देख कर चौंक गए। लोगों ने जैसे ही आधार कार्ड पर दोनों दंपत्ति की फोटो देखी तो सब खुश हुए। लोगों को समझ में आया की उन्होंने आधार कार्ड स्टाइल में शादी का कार्ड छपवाया है। रिंचा ने बताया है की लोगों को अपना आधार कार्ड बनाने के लिए आगे आना चाहिए। यह दस्तावेज बेहद ज़रूरी है।

लखनऊ के अमीनाबाद स्थित शादी के कार्ड बेचने वाले दुकानदार मोहित ने बताया की अब लोग अपनी शादी का कार्ड बिलकुल हट कर बनवाना चाहते हैं। कार्ड में दूल्हा दुल्हन की फोटो का ट्रेंड बढ़ गया है। आधार कार्ड वाला ट्रेंड अभी ज्यादा नहीं है।