बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ पुलिस ने धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। विधायक पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर पीड़िता के चाचा ने कहा, 'हां, हमें खुशी है कि कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यदि पहले ही यह कार्रवाई हो जाती तो आज मेरे भाई (पीड़िता के पिता) जिंदा होते।