लखनऊ

जानिए कौन हैं अदिति सिंह, जिन्हें राहुल गांधी ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया

रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह अब फिर से पूरे भारत में चर्चा में आ गई हैं।

2 min read
Aug 23, 2018
जानिए कौन हैं अदिति सिंह, जिन्हें राहुल गांधी ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया

लखनऊ. रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह अब फिर से पूरे भारत में चर्चा में आ गई हैं क्योंकि कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को अब ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बना दिया गया हैं। लेकिन अभी भी कुछ लोगों के लिए यह जानना बहुत जरूरी हैं कि अदिति सिंह कौन हैं जिन्हें राहुल गांधी ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव चुना हैं।

जानिए कौन हैं अदिति सिंह

अदिति सिंह उत्तर प्रदेश की रायबरेली जिले की सदर विधायक हैं। इनके पिता का नाम अखिलेश सिंह हैं जोकि कांग्रेस पार्टी समेत अलग-अलग दलों से 5 बार विधायक के पद पर रह चुके हैं। अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह को बाहुबली नेता के नाम से भी जाना जाता हैं। रायबरेली में वह बहुत लोकप्रिय भी हैं। अदिति सिंह के लिए रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है। अदिति सिंह पिछले साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में 90 हजार से अधिक वोटों से जीतकर रायबरेली सदर सीट से विधायक बनी थी।

अदिति सिंह प्रियंका गांधी के बहुत करीबी रही

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अदिति सिंह ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई में डिग्री हासिल की है। वह दिल्ली और मसूरी के प्राइवेट शिक्षण संस्थानों से भी पढ़ाई कर चुकी हैं। अदिति सिंह राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के बहुत करीब भी रही। हालांकि चुनाव जीतने के बाद पिछले साल अदिति सिंह सीएम योगी के कुछ कामों की प्रशंसा की वजह से भी चर्चा में रही। तब अदिति सिंह ने कहा था कि मैं राजनीति में प्रदेश और देश की सेवा करने के लिए आई हूं न कि सिर्फ विरोध करने के लिए। जब जहां सरकार गलत काम करेगी वहां वह विरोध भी जरूर करेंगी।

विधानसभा चुनाव में की थी भारी जीत हासिल

दरअसल भले ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता हो लेकिन रायबरेली सीट पर अखिलेश सिंह की निजी पकड़ काफी मजबूत होने के कारण अदिति सिंह को 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल हुई थी।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को राहुल गांधी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, अब इस संगठन को करेंगी मजबूत

Updated on:
23 Aug 2018 06:10 pm
Published on:
23 Aug 2018 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर