
UP BJP Pradesh Adhyaksh: उत्तर प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की चर्चा शुरू हो गई है। प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष बनाने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति होना अनिवार्य है। रविवार यानी 16 मार्च को भाजपा ने अपने 98 सांगठनिक जिलों में से 70 के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह संख्या 70 प्रतिशत से ज्यादा है।
हाल ही में भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 40 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश को जल्द नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने उम्मीद जताया है कि जिला अध्यक्षों के बाद जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी होने के बाद जल्द ही अगली सूची जारी जाएगी। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में अगले अध्यक्ष की तैनाती से पहले ही बचे हुए जिला अध्यक्षों के नाम घोषित हो जाएंगे।
Published on:
17 Mar 2025 07:57 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
