लखनऊ

भाजपा में बड़ा फेरबदल! यूपी में जिला स्तर के बाद प्रदेश स्तर पर बदलाव संभव

UP BJP President News: उत्तर प्रदेश में 70 जिलों में भाजपा ने जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा हो सकती है।

less than 1 minute read
Mar 17, 2025

UP BJP Pradesh Adhyaksh: उत्तर प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की चर्चा शुरू हो गई है। प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष बनाने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति होना अनिवार्य है। रविवार यानी 16 मार्च को भाजपा ने अपने 98 सांगठनिक जिलों में से 70 के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह संख्या 70 प्रतिशत से ज्यादा है।

40 दिन के लिए बढ़ाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल

हाल ही में भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 40 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश को जल्द नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने उम्मीद जताया है कि जिला अध्यक्षों के बाद जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जिला अध्यक्षों की अगली सूची जल्द

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी होने के बाद जल्द ही अगली सूची जारी जाएगी। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में अगले अध्यक्ष की तैनाती से पहले ही बचे हुए जिला अध्यक्षों के नाम घोषित हो जाएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर