
2024 में होने वाली बोर्ड एग्जाम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। लगभग सभी बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं कक्षाओं के स्टूडेंट्स के लिए सैंपल पेपर और मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। ऐसे में अब UPMSP ने भी यूपी बोर्ड क्लास 10 का मॉडल पेपर जारी कर दिया है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइटupmsp.edu.inसे मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के सभी सब्जेक्ट के मॉडल पेपर एक्सेस किए जा सकते हैं। आप मॉडल पेपर डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें UP Board 10th Model Paper
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. वेबसाइट की होम पेज पर Model Paper के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद Model Paper Class 10th के लिंक पर जाना होगा।
4. अगले पेज पर अपने सब्जेक्ट के आगे दिए Download के लिंक पर क्लिक करें।
5. मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
6. यूपी बोर्ड मॉडल पेपर डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
Published on:
01 Nov 2023 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
