लखनऊ

UP Budget 2023-24 की 10 सबसे बड़ी घोषणाएं, निजी ट्यूबवेल की बिजली बिल माफी के लिए 1500 करोड़

UP योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज यानी 22 फरवरी को 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले साल के बजट 6.15 लाख करोड़ से करीब 75 हजार करोड़ अधिक है।

less than 1 minute read
Feb 22, 2023
सदन में 22 फरवरी यानी बुधवार को बजट पेश करते वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और बगल में बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

10: हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज
हर जिले में मेडिकल कॉलेज होगा। अभी 45 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। 14 जिलों में मेडिकल कॉलेज तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए 2491 करोड़ 39 लाख रुपए दिए गए है। 16 जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पीपीपी मॉडल पर की जा रही है।

9: बनारस और गोरखपुर में बनेगा मेट्रो
पूर्वांचल के जिलों के विकास के लिए 550 करोड़ दिए गए। 100 करोड़ रुपए में वाराणसी और गोरखपुर में मेट्रो बनेगा।

8: आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए 750 करोड़ रुपए दिया गया है।

7: 2023-24 में निजी नलकूप उपभोक्ताओं को फ्री में बिजली देगी। इसके लिए 1500 करोड़ रुपए द‌िए हैं।

6: प्रदेश के 2 करोड़ 26 लाख घरों में नल से पानी पहुंचेगा। इसके लिए जल जीवन मिशन में 25 हजार 3 सौ 50 करोड़ रुपए दिया गया।

5: वृद्धावस्था और किसान पेंशन योजना के लिए 7248 करोड़ मिला।

4: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस साल 35 हजार 9 सौ 50 जोड़ों का विवाह होगा।

3: बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेंस कॉरीडोर परियोजना के लिए 550 करोड़ दिए गए। 200 करोड़ से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनेगा ।

2: यूपी के सभी थानों में 1531 साइबर हेल्प डेस्क बनया जाएगा।

1: 10 हजार करोड़ से 1000 एकड़ भूमि पर अंतरराष्‍ट्रीय फिल्म सिटी बनाई जा रही है।

Published on:
22 Feb 2023 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर