3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP By Election: ‘ये किसी के लिए भी ठीक नहीं होगा…’ सपा के मनोज काका ने जारी किया वीडियो

UP By Election 2023: समाजवादी पार्टी के काका ने स्वार और छानबे दोनों सीटों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

May 10, 2023

Manoj Kaka

सपा प्रवक्ता मनोज काका ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव बहुत जरूरी है।

UP By Election 2023: रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा और पुलिस प्रशासन पर चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रवक्ता मनोज काका ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि इस तरह से जिस तरह से पूरी प्रक्रिया का मजाक बनाया जा रहा है, वो किसी के लिए भी ठीक नहीं है। इससे पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान होगा।

मनोज काका ने अपने वीडियो में कहा, यूपी की दोनों विधानसभा सीटों पर हो पुलिसिया ताडंव करके सपा के लोगों को मतदान से वंचित किया जा रहा है। जो लोकशाही का चीरहरण है। यूपी के छानबे विधानसभा उपचुनाव में सरकार समर्थित गुंडे मतदान प्रभावित कर रहे हैं। चुनाव आयोग इस पर तुरंत ध्यान दे और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें।


स्वार में मुस्लिमों को किया जा रहा तंग: सपा
समाजवादी पार्टी ने कहा है किस्वार विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टांडा, दढ़ियाल, लंबाखेड़ा, अकबराबाद, रसूलपुर, फरीदपुर, खेमपुर, मिलक काज़ी में मुस्लिम मतदाताओं को पुलिस के द्वारा वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। बार-बार आईडी चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। मतदाताओं को पुलिस पीट रही है।

यह भी पढ़ें: Suar By Election: स्वार विधानसभा सीट का पूरा इतिहास-भूगोल, जहां आज हो रही है वोटिंग

Story Loader