24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Bypolls 2024: 9 सीटों पर 27 दावेदार, यूपी BJP ने तैयार की प्रत्याशियों की लिस्ट, ये नाम शामिल

UP Bypolls 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर ली है। इसकी एक लिस्ट भाजपा हाईकमान को भी भेजी गई है। अब हाईकमान जिताऊ प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाने की तैयारी में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 17 Oct 2024, 2:30 PM IST

UP Bypolls 2024: यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने तैयार की प्रत्याशियों की सूची, 9 सीटों पर 27 दावेदार

UP Bypolls 2024: यूपी उपचुनाव के लिए BJP ने तैयार की प्रत्याशियों की सूची, 9 सीटों पर 27 दावेदार

UP Bypolls 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही सपा-कांग्रेस, बसपा समेत भाजपा ने जिताऊ प्रत्याशी के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से हाईकमान को एक सूची भेजी गई है। इसमें यूपी की नौ विधानसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों के नाम हैं। बताया जा रहा है कि इस सूची में प्रत्येक सीट के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं। इसमें भाजपा हाईकमान की ओर से जिताऊ प्रत्याशी का चयन कर उसके नाम की घोषणा की जाएगी।

यूपी उपचुनाव के लिए दिल्ली में विचार विमर्श जारी

भाजपा के सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर दिल्ली में विचार विमर्श किया जा रहा है। नौ विधानसभा सीटों के लिए यूपी बीजेपी की ओर से भेजी गई 27 उम्मीदवारों की सूची में से सिर्फ नौ लोगों की ही लॉटरी लगेगी। इन नौ लोगों के नामों का चयन करने की प्रक्रिया दिल्ली में शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह वही नाम हैं। जिनके बारे में सीएम योगी के साथ बैठक में यूपी बीजेपी कोर ग्रुप ने पहले विचार-विमर्श किया था। इसके बाद फाइनल सूची दिल्ली हाईकमान के पास भेजी गई।

यह भी पढ़ें : सांसद से भिड़ा मऊ का डॉक्टर, कैमरे पर लाइव किया राजीव राय के साथ बदसलूकी

यूपी बीजेपी ने इन प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए यूपी बीजेपी ने कटेहरी विधानसभा सीट के लिए अवधेश द्विवेदी, धर्मराज निषाद और अजीत सिंह का नाम भेजा है। जबकि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए गोरखनाथ बाबा, चन्द्रभान पासवान और रामू प्रियदर्शी का नाम सुझाया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी के गढ़ करहल से अनुजेश प्रताप सिंह, शिवम् चौहान और वीरेंद्र शाक्य का नाम भी प्रत्याशियों की सूची में शामिल है।

गाजियाबाद सीट से भी तीन उम्मीदवारों के नाम भेजे गए

भाजपा सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद विधानसभा सीट से संजीव शर्मा, मयंक गोयल और ललित जायसवाल का नाम दिल्ली भेजा गया है। वहीं सीसामऊ विधानसभा सीट से नीतू सिंह, नीरज चतुर्वेदी और सुरेश अवस्थी का नाम हाईकमान के पास फाइनल करने के लिए भेजा गया है। जबकि कुंदरकी से शेफाली सिंह, रामवीर सिंह और मनीष सिंह का नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल है। खैर से सुरेंद्र दिलेर, भोला दिवाकर और मुकेश सूर्यवंशी का नाम भी हाईकमान को बताया गया है।

यह भी पढ़ें : संजय निषाद ने किया उपचुनाव में जीत का दावा, कहा-पिछले वर्ग का मिला है समर्थन

मंझवा और मीरापुर से भी तीन-तीन नाम शामिल

यूपी भाजपा के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि मंझवा विधानसभा सीट से उत्तर मौर्य, सूचि स्मिता मौर्य और सीएल बिंद का नाम हाईकमान के पास गया है। दूसरी ओर फूलपुर सीट से अनिरुद्ध पटेल, दीपक पटेल और कविता पटेल का नाम गया है। जबकि मीरापुर सीट से राजपाल सैनी, मिथिलेश पाल और प्रशांत गुर्जर का नाम भेजा गया है। फिलहाल भाजपा उपचुनाव में किसपर दांव लगाती है। ये अभी पता नहीं चल सका है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इनमें से जिताऊ प्रत्याशी का चयन कर लिया जाएगा।