17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी कैबिनेट बैठक में मोबाइल के बाद अब इस पर लगेगा प्रतिबंध, मंत्रियों-अधिकारियों को दी जाएगी यह चीज

सीएम योगी पूरी कैबिनेट 18 फरवरी को होने वाली बजट बैठक से अब कुछ ऐसी हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 13, 2020

CM yogi

CM yogi

लखनऊ. यूपी कैबिनेट बैठक में एक नया बदलाव होने जा रहा है। कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों व अधिकारियों के मोबाइल ले जाने पर तो प्रतिबंध बीते वर्ष ही लगा दिया गया था, तो वहीं अब उन्हें पेपर ले जाने के लिए भी मना कर दिया गया है। सीएम योगी पूरी कैबिनेट 18 फरवरी को होने वाली बजट बैठक से पेपरलेस हो जाएगी। अब मंत्रियों को प्रस्तावों की मोटी फाइल लेकर बैठकों में नहीं आना होगा। बल्कि अब उन्हें टेक्नोसेवी बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें आईपैड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें वे विभिन्न प्रस्तावों से जुड़ी सभी जानकारी ले कर जाएंगे। इसकी जानकारी देते हुए सीएम के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी कैबिनेट मंत्रियों को टेक्नोसेवी बनाने के लिए आईपैड दिए जाएंगे। अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक पेपरलेस होगी और उसमें आईपैड का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे तेजी से काम होंगे और कागजी खानापूर्ति भी घटेगी।

ये भी पढ़ें- भीषण बस हादसे में 14 शवों का होगा पोस्टमार्टम, 12 मृतकों की हुई पहचान, देखें नाम

सीएम योगी पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं आईपैड-

सीएम योगी अपनी टेक्नोसेवी वाली छवि बना रहे हैं। वह भाषण से लेकर बैठकों तक में आईपैड का इस्तेमाल कर रहे हैं, साथ ही ‘डैशबोर्ड’ से ही योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति की नियमित ऑनलाइन समीक्षा करते हैं। पेड़ों को बचाने की ओर बैठकों को पेपरलेस करने का कदम सराहनीय है। वह अब कैबिनेट बैठक में मंत्रियों व अधिकारियों को भी टेकसेवी बनाने में लग गए हैं। उन्होंने सभी को आईपैड देने की व्यवस्था करने के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद मंत्रियों को बैठक से संबंधित एजेंडा व उससे जुड़ी सामग्री आईपैड पर ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी।