पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 24 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस के सह सर कार्यवाहक डॉ. कृष्णगोपाल समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संभावित महागठबंधन से निपटने की रणनीति, राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर पर संतों की नाराजगी, सरकार और संगठन में फेरबदल समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।