2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम्यूनिकेशन विभाग को मजबूत करने में जुटी यूपी कांग्रेस, किए ये बदलाव

कम्यूनिकेशन विभाग को मजबूत करने में जुटी यूपी कांग्रेस, किए ये बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 2 Jan 2019, 7:49 PM IST

kk

कम्यूनिकेशन विभाग को मजबूत करने में जुटी यूपी कांग्रेस, किए ये बदलाव

लखनऊ. 2019 को ध्यान में रखते हुए यूपी कांग्रेस अपने कम्यूनिकेशन विभाग को मजूबत करने में जुट गया है। हाल ही में पांच नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति के बाद पीयूष मिश्रा व प्रीति एम शाह को मीडिया का संयुक्त समन्वयक (ज्वाइन्ट कोआर्डिनेटर) मनोनीत किया है। दोनों पर इस विभाग से संबंधित कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी होगी। दोनों पहले भी मीडिया डिपार्टमेंट से जुड़े रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने ये फैसला लिया है। यूपी कांग्रेस में अब प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ गई है।

कांग्रेस ने साधा सीएम योगी पर निशाना

सीएम योगी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि सीएम द्वारा यूपीए सरकार, यूपीए की चेयरपर्सन पर जो आरोप लगाये हैं वह पूरी तरीके से तथ्यहीन एवं भ्रामक हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि सीएम आदित्यनाथ को सीबीआई, आईबी जैसी जांच एजेंसियों पर राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि यह जांच एजेंसियों का समय-समय पर तथ्य के आधार पर किसी का नाम अन्दर करना, उससे पूछताछ करना या हिरासत में लेना, उनकी जांच का एक अनिवार्य हिस्सा है।


प्रदेश प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि लगातार दो वर्षों से उत्तर प्रदेश के हर मोर्चे पर फेल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो न तो प्रदेश के युवाओं को रोजगार दे पाये, न ही आम जन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाये, न ही सरकार द्वारा घोषित सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता बरत सके, न ही हमारे प्रदेश की बच्चियों, महिलाओं को हिंसा व बलात्कार से बचा सके, तो वहीं बुलन्दशहर और गाजीपुर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर पुलिस अधिकारियों की हत्याएं हुईं तथा अभी उनकी कैबिनेट के तीन-तीन मंत्री के निजी सचिवों द्वारा पैसे लेकर जनता के काम करवाने की बातें समाचारपत्रों के प्रथम पृष्ठ की सुर्खियां बनीं। जेलों में अपराधियों द्वारा हत्या, वसूली, हथियारों का प्रदर्शन, जन्मदिन पार्टी आये दिन अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। यूपी की इन जनसमस्याओं पर पूरी तरीके से असफल सरकार के मुखिया ने अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को कोसने का जो कुत्सित उपक्रम शुरू किया है वह निन्दनीय है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश