
UP Politicians : यूपी की ये हैं 5 प्रभावशाली Female Politician, सोशल मीडिया पर 5 लाख के पार है इनकी फैन फॉलोइंग
लखनऊ. UP Female Politicians : राजनीति के क्षेत्र में महिलाएं भी अब अपनी पूरी ताकत और धैर्य के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं और अपनी बुद्धिमत्ता से चीजों को हैंडल कर रही हैं। ये राजनैतिक महिलाएं जनता की बड़ी से बड़ी समस्याओं का आसान सा सामाधन निकालने की कोशिश करती हैं और जनता के दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर पा रही हैं। यही कारण है की लोग इनको काफी पसंद करते हैं और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर इनको फॉलो करते हैं। आइये जानते हैं यूपी की Top 5 राजनीतिक महिला हस्तियों को सोशल मीडिया पर जिनके फैंस लाखों में हैं।
स्मृति ईरानी
मई 2019 से भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल में महिला और बाल विकास मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के भीतर एक प्रमुख नेता और वह अमेठी से लोकसभा सांसद हैं। Twitter पर इनके 11.8M (11 करोड़ 8 लाख), Facebook पर 53,17,988, Instagram पर 1M (10 लाख) फॉलोअर्स हैं।
प्रियंका गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव वह उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। 2022 में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए वह लगातार कार्यकर्ताओं के बीच में सक्रिय हैं। Twitter पर प्रियंका गांधी 3.9M (39 लाख), Facebook पर 43,94,663, Instagram पर 365,000 (365k) फॉलोअर्स हैं
मायावती
उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 2022 में भी वह बसपा की घोषित सीएम कैंडिडेट हैं। Twitter पर मायावती के 2M (20 लाख) और Instagram पर 46,800 (46.8k) फॉलोअर्स हैं।
रीता बहुगुणा जोशी
पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से सांसद हैं। कांग्रेस पार्टी संग अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाली रीता 20 अक्टूबर 2016 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। Twitter पर रीता बहुगुणा जोशी के 5,08,500 (508.5k), Facebook पर 1,46,273 और Instagram पर 41,500 (41.5k) फॉलोअर्स हैं
डिंपल यादव
डिंपल यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। कन्नौज से वह दो बार सांसद रह चुकी हैं। Twitter पर डिम्पल यादव के 527,000 (527k), Facebook पर 18,76,410 और Instagram पर 87,600 (87.6k) फॉलोअर्स हैं।
रिपोर्ट - महिमा सोनी
Published on:
04 Sept 2021 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
