
लखनऊ. प्रियंका चोपड़ा , दिशा पाटनी, सोनल चौहान के बाद यूपी की शुभांगी के चर्चे देश भर में हैं। दरअसल शुभांगी भारतीय नेवी में पहली महिला पायलट के तौर पर शामिल हुई हैं। बरेली की रहने वाली शुभांगी स्वरूप नौसेना की समुद्री टोही टीम में पायलट होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पी-8आई विमान उड़ाने का मौका मिलेगा। शुभांगी को नेवी में पायलट के तौर पर पहली बार स्थायी कमिशन दिया गया है।
इससे पहले भी कई यूपी की बेटियां देशभर में प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। इंडियन नेवी में कमांडर ज्ञान स्वरूप की बेटी शुभांगी ने मीडिया को बताया कि ये एक चुनौती है और मैं वादा करती हूं कि उम्मीदों पर खरा उतरूंगी। शुभांगी स्वरूप के साथ-साथ आस्था सहगल, रूपा ए और शक्तिमाया एस. को नौसेना के आर्मामेंट इंस्पेक्शन ब्रांच में पहली बार शामिल किया गया है। इंडियन नेवी और इंडियन कोस्ट गार्ड की पासिंग आउट परेड में कुल 328 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इनमें एक-एक कैंडिडेट तंजानिया और मालदीव से थे। इसके बाद उन्हें अब हैदराबाद स्थित दुंडीगाल एयरफोर्स एकेडमी में उनको ट्रेनिंग दी जाएगी।
केरल के कन्नूर के एझीमाला में आयोजित इंडियन नेवल अकेडमी की पासिंग आउट परेड में शुभांगी स्वरूप के साथ आस्था सहगल, रूपा ए और शक्तिमाया एस भी शामिल थीं। लेकिन पहली महिला पायलट बनने का गौरव शुभांगी को हांसिल हुआ और माना जा रहा है कि उनकी तैनाती टोही विमानों के लिए हो सकती है।
प्रियंका चोपड़ा व दिशा पाटनी भी यूपी से
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी भी यूपी से हैं। दोनों का बचपन में बरेली में बीता लेकिन पढ़ाई लखनऊ से की है। प्रियंका ने लखनऊ के लामार्टीनियर कॉलेज से पढ़ाई की है। वहीं बरेली की रहने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी ने लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आईं दिशा ने कहा कि आप छोटे शहर से हो या बड़े शहर से आपको संघर्ष तो करना ही पड़ेगा। यहीं संघर्ष आपको अपनी मंजिल तक पहुंचायेगा। लखनऊ से मेरा खास लगाव है। यहां कई साल बिताए हैं।
Published on:
23 Nov 2017 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
