वहीं सरकारी वाहनों पर 'उत्तर प्रदेश सरकार' लिखे जाने से परिवहन विभाग को कोई आपत्ति नहीं हैं। इसलिए इन्हें आदेश से बाहर रखा गया है। यूपी में वीईआईपी कल्चर को जड़ से खत्म करने की ओर ये एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे पहले यूपी सरकार ने सभी सरकारी गाड़ियों से लाल व नीली बत्ती हटाने का ऐतिहासिक कदम उठाया था, जिसकी जनता ने भी काफी सराहना की थी। शायद इसी का नतीजा था कि लाल व नीली बत्ती हटाए जाने के बाद भी अधिकारियों में वीआईपी कल्चर का मोह खत्म नहीं हुआ और वे गाड़ियों में यूपी सरकार लिखाए हुए थे। लेकिन अब उन्हें ये छूट भी नहीं दी जाएगी।