
Twinkle sharma case
लखनऊ. ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 10000 रुपए की उधारी न चुकाने पर कोई शख्स एक बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत कर देगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। बच्ची से की गई बर्बरता का भयावता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी आंखे निकाल ली गई थी, हाथ-पैर को बदन से उखाड़ दिया गया था और असिड डालने के कारण शरीर क्षत-विक्षत स्थिति में मिला था जिसे पहले कुत्ते नोच रहे थे। इस निशृंस हत्या ने आम जनता से लेकर राजनीतिक, खेल व फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया है। सभी एक स्वर में उस बच्ची के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं, साथ ही उन दरिंदों को सख्त से सख्त व जल्द से जल्द सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ की कोशिशें तेज हो गई है। वहीं इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी क्रोध जताते हुए बड़ा बयान जारी किया है। सीएम योगी ने खुद इस मामले में सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं, लेकिन इस बीच उन्हीं के कृषि मंत्री का शर्मनाक बयान आया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कहना है कि ऐसी घटनाएं होती रहती है। शाही के बयान से यह साफ हो जाता है कि यूपी की सरकार ऐसे मामलों को लेकर कितनी संवेदनशील है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने दिया बयान-
इधर लखनऊ में शक्रवार को मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर मामले में जुड़ी बड़ी जानकारी दी हैं। मामले में आनंद कुमार ने कहा है कि यह निशृंस हत्या है। पूरा समाज इस मामले में दुखी है। हमारी पुलिस मामले को क्रैक करने में लगा हुआ है। दो अभियुक्त जिनपर परिवार ने आरोप लगाया था, उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी जो भी लोग इसमें संलिप्त हैं, उनके लिए एसआईटी को गठित किया गया है, जिसकी अध्यक्षता एसपी अलीगढ़ कर रहे हैं। एसआईटी टीम में वहां से सीओ, फॉरेंसिक साइंस की टीम, एसओटी लगाई गई है, जिससे की इन्वेस्टिगेश फास्ट ट्रैक मोड पर हो सके। वहीं बाकी अपराधी जो मामले में संलिप्त हैं, उनको जल्द पकड़ कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी घटना पर यूपी पुलिस संवेदनशील है। मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला की सुनवाई होगी। साथ ही पॉस्को एक्ट लगेगा। इसमें सजा का कड़ा प्रावधान है। जो विधिक प्रकिया है उसका पालन किया जाएगा और उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है और जो बाकी लोग की संलिप्ता होगी उनकी गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कृषि मंत्री ने कही यह बात-
उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अलीगढ़ के टप्पल हत्याकांड पर शर्मनाक बयान दिया। वेे शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय में मीडिया से बात कर रहे थे जहां उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन उसके बाद सरकार सख्ती से काम करती है और यही कारण है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम हुआ है। जहां भी छिटपुट घटनाएं होती हैं उनको कठोर दंड दिया जाता है।
अखिलेश यादव ने कहा यह-
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अलीगढ़ में चार दिन तक बच्ची की तलाश में जुटी नाकाम पुलिस हाथों में लाश लेकर आती है। इसी के साथ सपा अध्यक्ष ने उन्नाव सांसद साक्षी महाराज की जेल में बंद रेप व हत्या के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात पर कहा कि जेल में बंद रेप के आरोपी से भाजपा के सांसद मिलने जाते हैं। डीजीपी साहब के घर के बाहर से अपहरण हो जाते हैं। ये तस्वीर है यूपी में व्याप्त जंगलराज की।
Updated on:
7 Jun 2019, 8:55 PM IST
Published on:
7 Jun 2019, 7:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.