2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2023 Result: यूपी नगर निकाय चुनाव में ‘बुलडोजर बाबा’ का जलवा, 17 में 15 सीट पर बीजेपी मेयर आगे

UP Nikay Chunav Result 2023: मेयर पद के साथ-साथ नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रुझानों में नजर आ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Krishna Pandey

May 13, 2023

yogii.jpg

मेयर पद के साथ-साथ नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रुझानों में नजर आ रहा है।

UP Nikay Chunav Results 2023 Updates: उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मेयर पद पर भाजपा की पहली जीत झांसी से हुई है। झांसी से भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर मेयर पद पर जीत हासिल कर ली है।

मेयर पद के साथ-साथ नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रुझानों में नजर आ रहा है। 17 मेयर पदों पर भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पीछे नजर आ रही है।

योगी के गढ़ गोरखपुर में 'भगवा' का जलवा, सपा 23000 वोट से पीछे
गोरखपुर-बस्ती मंडल में मतगणना जारी है। कई वार्डों में प्रत्याशियों के जीत का एलान हो चुका है। गोरखपुर में 40 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। बचे हुए 40 वार्डों की गिनती जारी है। गोरखपुर मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव ने बढ़त बना ली है।

मंगलेश 22 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। गोरखपुर में भाजपा की लहर दिख रही है। वहीं भोजपुरी स्टार व सपा उम्मीदवार काजल निषाद दूसरे नंबर पर हैं। गोरखपुर में 80 वार्ड 11नगर पंचायत है, जिसमें 15 वार्ड बीजेपी जीत गई है।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur Nikay Chunav Result 2023: योगी के गढ़ गोरखपुर में 'भगवा' का जलवा, सपा 23000 वोट से पीछे

योगी आदित्यनाथ को 'बाबा बुलडोजर'
उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी तब से एक चीज जो सबसे ज्यादा मशहूर हुई वो बुलडोजर है। अपराधियों के खिलाफ उन्होंने इस वाहन का जिस तरह से उपयोग किया है उसको लेकर आए दिन खबरें बनती हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भी इस मशीन पर गाने बने और जब जीत हासिल हुई, बहुत सी विधानसभाओं में बुलडोजर बाबा के नाम से योगी आदित्यनाथ को पेश किया गया।