
भारत वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में IND vs NZ के मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को शानदार तरीके से शिकस्त दी। एक तरफ जहां बल्लेबाजी से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जलवा दिखाया, तो वहीं मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से लोगों का दिल जीत लिया। शमी ने सेमीफाइनल मैच में 57 रन देकर 7 विकेट लिया। उनकी इस बॉलिंग की तारीफ PM मोदी और यूपी पुलिस ने भी की।
यूपी पुलिस ने अपने अंदाज में शमी को दी बधाई
यूपी पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (X) से इंडिया टीम को फाइनल में जाने की बधाई दी। उसने इंडिया टीम को बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “What a Shami-final in won-khede!” यह खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 50 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। लोगों को यूपी पुलिस का बधाई देने का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
शमी को PM मोदी ने दी बधाई
शमी की इस गेंदबाजी पर PM नरेंद्र मोदी ने भी जमकर तारीफ की है। PM मोदी ने X पर कहा, ''आज का सेमीफाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया। मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढियां याद रखेगी। वेल प्लेड शमी!''
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने शमी
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने छह मैचों में 23 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से भी नवाजा गया है।
Updated on:
16 Nov 2023 12:55 pm
Published on:
16 Nov 2023 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
