26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांसर सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए हरियाणा रवाना हुई UP पुलिस

सपना चौधरी को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को यूपी पुलिस की टीम हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है। उनपर एक डांस कार्यक्रम को रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के मामले में कार्यवाही की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 24 Aug 2022, 1:13 PM IST

up_police_left_for_haryana_to_arrest_sapna_chaudhary.jpg

हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इस बीच बड़ी खबर ये है कि सपना चौधरी को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को यूपी पुलिस की टीम हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी है। बता दें कि डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने एक डांस कार्यक्रम को रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के मामले में सुनवाई के लिए सोमवार को अदालत में हाजिर होने को कहा था लेकिन सपना चौधरी अदालत में हाजिर नहीं हुईं और न ही उनकी तरफ से कोई अर्जी दी गई। जिसपर अदालत ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को अरेस्ट वारेंट जारी करने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़े - आजम खान के खिलाफ केस दर्ज होने पर फूटा सपाईयों का गुस्सा, किया आंदोलन का ऐलान

सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय

उधर, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है। हालांकि पहले भी इसी अदालत ने मामले में नवंबर 2021 में सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस समय सपना चौधरी ने अदालत में उपस्थित होकर अपनी जमानत करा ली थी। खबरों के मुताबिक, सपना चौधरी ने 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म नहीं किया था। जबकि आयोजकों ने उन्हें एडवांस पेमेंट दी थी। जिसके बाद आयोजकों ने मामले को अदालत में घसीटा। उप निरीक्षक फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को शहर के आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं अब सपना चौधरी को लखनऊ की एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े - गालीबाज श्रीकांत त्यागी की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 15 साल पुराने मामले में हुई थी पेशी

सपना चौधरी पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज

सपना चौधरी पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने एक कलाकार प्रबंधन समझौता तोड़ा, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि वह किसी अन्य कंपनी के साथ काम नहीं करेगी और न ही किसी अन्य कंपनी में शामिल होंगी और न ही किसी ग्राहक के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क होगा। प्राथमिकी में कहा गया है कि सपना ने समझौते का उल्लंघन किया और अनुबंध की शर्तों के खिलाफ व्यावसायिक गतिविधियां कीं। जिसके बाद फरवरी 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया था।