
UP Police Constable Recruitment (File Photo)
UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी में इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती किए जाने की कवायद शुरू की जा रही है। जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने वाला है। जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और भर्ती से जुड़ी हुई सभी जानकारियों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई को प्रकाशित कर दिया जाएगा।
बता दें कि इसके पूर्व यूपी पुलिस में करीब 35,757 पदों पर सीधी भर्ती होनी थी। जिसके लिए कार्यदायी संस्था का ही चयन नहीं हो पाया था। इसी कारण से दस माह तक इसे लेकर कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी थी।
UP पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
जानकारी के मुताबिक अब दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाई है। जिसके बाद जल्द ही 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती को लेकर आगे की कार्रवाई होनी है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस साल के आखिरी तक इसके लिए लिखित परीक्षा कराई जाने वाली है। यूपी पुलिस में इतने बड़े स्तर पर भर्ती इतिहास में पहली बार होगी। जल्द ही इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा।
25 लाख आवेदन आने की उम्मीद
प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती किए जाने की खबर वाकई युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। माना जा रहा है कि इस सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी।
यूपी पुलिस में भर्ती क्यों रही अटकी, जानें
सूत्रों के मुताबिक बीते नवंबर में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। जिसके लिए सिर्फ टीसीएस ने ही हिस्सा लिया। लेकिन बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में गड़बड़ी करने की आशंका के चलते टाटा कंसल्टेंसी ने भी अपने हाथ खींच लिए थे। इस वजह से बाद में इस निविदा का निरस्त कर दिया गया था। पर अब इस भर्ती का रास्ता साफ हो चुका है।
Published on:
20 Jun 2023 12:39 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
