
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बायें बैठे यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए नई टीम का ऐलान कर दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार रात को यूपी भाजपा संगठन के 51 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है।
टीम में 18 उपाध्यक्ष
भाजपा की नई टीम में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का नाम सबसे ऊपर है। शामली से आने वाले मोहित बेनीवाल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पदमसेन चौधरी, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी और त्रियंबक त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
लिस्ट में 16 प्रदेश मंत्री
नई लिस्ट में 7 प्रदेश महामंत्री और 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इनके साथ 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्ति किए गए हैं। गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष युदवंश और राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है।
शंकर गिरी, डॉ. चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शंकुतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।
मनीष कपूर को प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजीव अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष, भारत दीक्षित को मुख्यालय प्रभारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग बनाया गया है।
Updated on:
26 Mar 2023 10:48 am
Published on:
26 Mar 2023 10:47 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
