
UP Shadi Anudan Yojana: उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को शादी के लिए सरकार शादी अनुदान योजना के तहत आर्थिक रूप से मदद कर रही है। शादी के तीन महीने पहले से लेकर तीन महीने बाद तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।
दरअसल, राज्य में बहुत से ऐसे परिवार हैं, जो आर्थिक रूप से शादी का खर्चा नहीं उठा सकते। ऐसे में शादी अनुदान योजना के तहत इन गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
इस योजना का लाभ वो लोग ही उठा सकते है, जो शहरी क्षेत्र में आते है और उनकी सालाना आय 56,460 रुपए है। इसके साथ ही, वो लोग भी योजना का लाभ उठा सकते हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र में आते है उनकी सालाना आय 46,080 रुपए से अधिक नहीं है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और शादी का कार्ड लाना अनिवार्य है। इस योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। ओटीपी के माध्यम से सत्यापन होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जा सकेगी।
Updated on:
30 Dec 2024, 2:32 PM IST
Published on:
30 Dec 2024, 2:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.