
Government can ban PFI, security agencies are making strategy for action
भारत सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए पीएफ़आई और उससे जुड़े हुए कुछ संगठनों को प्रतिबंधित करने की जानकारी मीडिया में दी गई। जिससे जांच एजेंसियां तेजी से सक्रिय हो गई और उससे जुड़े हुए लोगों को अलग अलग जगहो से पूछताछ के लिए उठाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जबकि प्रतिबंध की सूचना मिलते ही इससे जुड़े हुए नेता और उन्मादी घर छोडकर भाग गए हैं, जबकि कई प्रमुख सदस्यों को भागने की तैयारी के दौरान ही एसटीएफ़ ने उठा लिया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से पीएफ़आई के प्रदेश में सोशल मीडिया हेड, बहराइच में इसके जिला अध्यक्ष, बलरामपुर से प्रमुख नेता जैसे लोगों को उठाया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि स्थानीय स्तर पर पुलिस ने करने से इंकार कर दिया है। लेकिन एसटीएफ़ से जुड़े सूत्रो के अनुसार ऐसे दर्जनों नेताओं सदस्यों को भागने से पहले ही पूछताछ के लिए उठा लिया गया है।
NIA, IB, STF working on PFI Members
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ़, आईबी, एनआईए तेजी से सर्च ऑपरेशन चला रही है। जिसमें अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा माफी में छापा मारकर राजनीतिक विंग से जुड़े सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष निजामुद्दीन को देर रात गिरफ्तार कर किया गया है।
Political Wing of PFI
यूपी के ही बलरामपुर जिले के तुलसीपुर तहसील के पचपेड़वा थाना अंतर्गत पचपेड़वा निवासी निजामुद्दीन खान पुत्र महमूद खान को भागने के दौरान गिरफतार किया गया। निजामुद्दीन भी पीएफआई की राजनीतिक राजनीतिक विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है, प्राथमिक तौर पर उसने खुद को इसका प्रदेश अध्यक्ष बताया है।
जबकि बहराइच जिले में एसटीएफ की टीम ने जरवल क्षेत्र से पीएफ़आई के प्रमुख सक्रिय सदस्य को उठाया जो गाँव गाँव में मुस्लिमों को जोड़ने का काम करता था। बहराइच में तीन अन्य प्रमुख पीएफआई सदस्य घर से फरार होने में कामयाब हो गए हैं। वर्तमान समय में बहराइच जिला पीएफआई के प्रमुख सदस्यों का गढ़ बना हुआ है।
आपको बताते चलें कि, इसके पहले भी एसटीएफ, एनआईए की टीम पीएफआई बहराइच के जिलाध्यक्ष को उठाकर ले गई थी। ऐसे में संगठन पर प्रतिबंध लगते ही अब यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्थानीय स्तर पर पुलिस टीम को बिना शामिल किए हुए एसटीएफ टीम जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा के मोहल्ला तकिया पहुंची थी, यहां एसटीएफ को कस्बा निवासी चार लोगों को गिरफ्तार करना था, लेकिन तीन सदस्य मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं। जिसके पीछे एसटीएफ़ की दूसरी टीमें लगी हुई हैं।
Updated on:
29 Sept 2022 11:20 am
Published on:
29 Sept 2022 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
