24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकॉम की छात्रा का छलका दर्द, बोली-शादी का भरोसा देकर यौन शोषण हुआ, दिल दहला देने वाला मामला

Bcom Student Files Case Of Exploitation: बीकॉम की छात्रा के साथ यौन शोषण किया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Apr 24, 2026

bcom student files case of exploitation on pretext of marriage lucknow news crime

महिला से रेप (सांकेतिक तस्वीर)

Bcom Student Files Case Of Exploitation:लखनऊ विश्वविद्यालय की बीकॉम छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर हजरतगंज थाने में आरोपी राम अग्रवाल और उसके पिता रवि अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

कैफे में मुलाकात से शुरू हुई दोस्ती

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात त्रिवेणीनगर निवासी राम अग्रवाल से विश्वविद्यालय के पास स्थित एक कैफे में हुई थी। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फोन पर लगातार संपर्क बढ़ता गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने भरोसा जीतते हुए शादी का प्रस्ताव रखा और भविष्य साथ बिताने के वादे किए। इन्हीं बातों पर विश्वास कर उसने आरोपी के साथ रिश्ता आगे बढ़ाया।

शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे गोमतीनगर स्थित डीएलएफ माइपैड लेकर गया। वहां शादी का भरोसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा का कहना है कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का भरोसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी को लेकर गंभीरता से बात करनी चाही, तब आरोपी और उसके परिवार का रवैया बदल गया।

शादी की बात करने पहुंची मां, पिता पर अभद्रता का आरोप

मामले की जानकारी होने पर पीड़िता की मां आरोपी के पिता रवि अग्रवाल से बात करने उनकी दुकान पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां शादी की बात करने पर रवि अग्रवाल ने रिश्ता स्वीकार करने से इनकार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसकी मां के साथ गाली-गलौज की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया।

मारपीट और मोबाइल तोड़ने का भी आरोप

पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि 31 जनवरी को आरोपी ने कार में उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। युवती का कहना है कि आरोपी अब उसे अलग-अलग जगह बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपों के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही आरोपों से जुड़े साक्ष्य और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मामला सामने आने के बाद यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।