24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम सिंह यादव की तीसरी रैंक, संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित, कन्नौज की सृष्टि बनीं 10वीं की टॉपर

UP Sanskrit Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार के नतीजों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं प्रतापगढ़ जिले का दबदबा देखने को मिला है।

2 min read
Google source verification

संस्कृत बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, PC-Patrika

UP Sanskrit Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद (UPMSSP) की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10वीं) में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित ने 94.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश टॉपर का खिताब हासिल किया। दूसरा स्थान खुशबू सरोज (94.29%) को मिला। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से मुलायम सिंह यादव और प्रियंका सरोज ने हासिल किया। दोनों को 93.29 प्रतिशत अंक मिले। ये तीनों छात्र प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। टॉपर अच्छे अंक पाकर काफी उत्साहित हैं। परिवार में जश्न का माहौल है।

उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12वीं) में प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 89.36 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश टॉप किया। दूसरा स्थान वंशिका श्रीवास्तव (85.64%) का रहा। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से काजल और संस्कृति ने हासिल किया (दोनों को 85.43% अंक)। रजनीश, वंशिका और काजल प्रतापगढ़ के हैं, जबकि संस्कृति अमरोहा जिले की रहने वाली हैं।

एक साथ जारी हुए तीनों कक्षाओं के परिणामपरिषद ने कक्षा 10वीं (पूर्व मध्यमा द्वितीय), कक्षा 11वीं (उत्तर मध्यमा प्रथम) और कक्षा 12वीं (उत्तर मध्यमा द्वितीय) का रिजल्ट एक साथ घोषित किया। परिणाम लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय से जारी किया गया।

छात्र अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं।परीक्षा का विवरणइस वर्ष संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश के 241 केंद्रों पर 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

संस्कृत बोर्ड के टॉपर

कक्षानामजिलारैंकप्रतिशत (%)
10वीं (पूर्व मध्यमा)सृष्टि दीक्षितकन्नौज1st94.43%
10वीं (पूर्व मध्यमा)खुशबू सरोजप्रतापगढ़2nd94.29%
10वीं (पूर्व मध्यमा)मुलायम सिंह यादवप्रतापगढ़3rd93.29%
12वीं (उत्तर मध्यमा)रजनीश यादवप्रतापगढ़1st89.36%
12वीं (उत्तर मध्यमा)वंशिका श्रीवास्तवप्रतापगढ़2nd85.64%
12वीं (उत्तर मध्यमा)काजलप्रतापगढ़3rd85.43%

कक्षा-वार पास प्रतिशत

कक्षा 10वीं: कुल पास प्रतिशत 95.91% (संस्थागत: 95.96%, व्यक्तिगत: 94.78%)
कक्षा 11वीं: कुल पास प्रतिशत 94.40% (संस्थागत: 94.45%, व्यक्तिगत: 93%)
कक्षा 12वीं: कुल पास प्रतिशत 94.86% (संस्थागत: 94.88%, व्यक्तिगत: 94.40%)

छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

कक्षा 10वीं: छात्रों का पास प्रतिशत 95.68%, छात्राओं का 96.64%
कक्षा 11वीं: छात्रों का पास प्रतिशत 94.33%, छात्राओं का 94.62%
कक्षा 12वीं: छात्रों का पास प्रतिशत 94.47%, छात्राओं का 95.95%