योगी सरकार के मंत्रीमंडल का रक्षाबंधन के बाद विस्तार संभव है। आगामी चुनाव को देखते हुए मंत्रीमंडल में ब्राह्मण, दलित और ओबीसी को जगह मिलेगी। इसके अलावा सहयोगियों को भी खुश रखने की कोशिश होगी। अपना दल और निषाद पार्टी को भी सरकार में भागीदारी बढ़ सकती है। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति और अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल और कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी मंत्रीमंडल में जगह पा सकते हैं।