
UP Top News Short News
पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार से टकराए युवक की मौत
ललितपुर. कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इलाइट चौराहे के आगे ऑफिसर्स कॉलोनी के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की कार की टक्कर से राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के घायल रिश्तेदार युवक की उपचार के दौरान फरीदाबाद की फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। मोहनलाल पंथ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी को शाम करीब सात बजे उसका भतीजा पंकज वर्मा उर्फ शीलू और मोहल्ला नौसाद खां अपनी बाइक से हाईवे पेट्रोल पंप के पास ऑफिसर्स कॉलोनी के पास पहुंचे थे कि तभी ललितपुर से झांसी जा रही कार संख्या यूपी 93के/8080 के चालक पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने लापरवाही व तेज गति से चलाकर गलत साइड आकर उसके बेटे की मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद के बीच जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
इटावा. इटावा से मैनपुरी और मैनपुरी से फर्रुखाबाद तक रेल लाइन पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इस रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। रेलवे ट्रैक पर हुए विद्युतीकरण के कार्य को देखने के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त तीन मार्च को रेलवे लाइन का दौरा कर सकते हैं। मुख्य संरक्षा आयुक्त ने विद्युतीकरण के कार्य पर संतोष जताते हुए हरी झंडी दी तो मार्च से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन इटावा-मैनपुरी रेल लाइन पर शुरू हो सकता है। इटावा से मैनपुरी और मैनपुरी से फर्रुखाबाद तक रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य इसी माह पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि अब इस रेल लाइन पर भी जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
खेत की रखवाली कर रहे युवक को बाग ने बनाया निवाला
बहराइच. बहराइच के कतर्नियाघाट के आम्बा गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। सिर धड़ से अलग क्षतविक्षत शव ग्रामीणों ने गेंहू के खेत से सुबह बरामद किया। थाना सुजौली क्षेत्र में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत रफीक का खेत है। जिसमें गेंहू की फसल लगी हुई है। शाकिर अली ने खेत को गांव निवासी मुराली पासवान को बटैया पर दे रखा है।मुराली का बेटा 25 वर्षीय राकेश पासवान बीती रात खेत की रखवाली करने गया था। सोमवार सुबह उसका क्षतविक्षत शव खेत में पड़ा मिला। सिर धड़ से अलग था। रेंजर कतर्नियाघाट रामकुमार को दल बल के साथ घटना स्थल के लिए भेजा गया है। डीएफओ ने बाघ के हमले में युवक की मौत की पुष्टि की है।
Updated on:
1 Mar 2022, 5:57 PM IST
Published on:
1 Mar 2022, 5:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.