
UP Top News Uttar Pradesh
- अतिथियों का स्वागत करेंगे सीएम योगी, 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आज आएंगे राम नगरी, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट, राम की पैड़ी और वहां से लौटकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर का करेंगे दर्शन.
- लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फ्लाइट के इंजन से टकराया पंछी, बाल-बाल बची 148 यात्रियों की जान. विस्तारा एयरलाइंस का विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने वाला था कि इसी दौरान अचानक एक पक्षी विमान के इंजन से टकरा गया.
- बागपत में दो बहनों पर एसिड अटैक, दोनों बहनें नाबालिग. पुलिस के रही 'लव एंगल' की जांच. बड़ी बहन का था अपने टीचर के बेटे से प्रेम प्रसंग का मामला. घटना में बड़ी बहन की हालत नाजुक बनी हुई है. आनन-फानन में दोनों बहनों को इलाज के लिए पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया.
- सीेएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं को दी बड़ी सौगात, कौशल विकास प्रशिक्षण में 30 प्रतिशत आरक्षण का फैसला. ट्रेनिंग के लिए चुनी गई 51 संस्थाएं. इसके तहत बड़े शहरों में 240 और छोटे शहरों में 120 पात्रों को दी जाएगी ट्रेनिंग.
- उत्तर प्रदेश की सभी 58,189 ग्राम पंचायत सम्मेलन में प्रधानों को मिलने जा रहा बड़ा उपहार, सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे ऐलान. गांव में रहने वालों को सचिवालय से लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र आदि कार्यों के लिए शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. साथ ही गांव से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी एक ही छत की नीचे आसानी से सुलभ होंगे.
Published on:
15 Dec 2021 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
