1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News: आज लखनऊ में दिव्यांगों व दिव्यांगता के लिए काम करने वालों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Dec 2021, 8:54 AM IST

UP Top News Uttar Pradesh

UP Top News Uttar Pradesh

- दिव्यांगों व दिव्यांगता के लिए काम करने वालों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आज लखनऊ में करेंगे सम्मानित। इसमें लखनऊ के लव कुमार अवस्थी और शगुन सिंह के नाम शामिल।

- दुनिया में छाए टिकैत: 21वीं सेंचुरी आइकॉन अवार्ड के लिए उनका नाम फाइनल।

- बदायूं में 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, हरकत करने वाला निकला मदरसा शिक्षक, गिरफ्तार। यूकेजी के बच्चों से करता था अश्लील हरकत।

- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार, लोकार्पण से पहले बीजेपी ने महोत्सव के लिए किया सुपर-30 का गठन।

- ओमीक्रान पर यूपी सरकार की गाइडलाइन, राज्य में एंट्री लेने वालों की होगी थर्मल स्कैनिंग। राज्य के हर रेलवे और बस स्टेशन पर कोविड टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अलग से मेडिकल टीम का होगा गठन। नई गाइडलाइन में हर क्षेत्र के चिकित्सक अधिकारी और कलेक्टर को भी बढ़ी जिम्मेदारी।

- टीईटी पेपर प्रकरण- एसटीएफ का खुलासा, स्कूल-कॉलेज के छात्रों से टाइप कराया पेपर, उन्हें ही बनाया प्रूफ रीडर। प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी ने काम मिलने के बाद टाइपिंग का काम स्कूली छात्रों को दिया।

- 11 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण, प्रदेश के 9 जिलें के 25 लाख किसानों को होगा फायदा

- ट्रेलर से गायब हुआ भारतीय एयरफोर्स के लड़ाकू विमान का एक पहिया, जांच में जुटी पुलिस। लखनऊ के आशियाना थने में एफआईआर दर्ज। लखनऊ के बख्शी के तालाब एयरबेस से एक फाइटर जेट के पांच टायर जोधपुर एयरबेस के लिए ट्रेलर से रवाना किया गया था।

ये भी पढ़ें:UP Top News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों की महारैली आज

ये भी पढ़ें: UP Top News: काशी में 48 घंटे में रेप की दूसरी वारदात