
UP Top News Uttar Pradesh
- चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनैतिक दिग्गजों का रहेगा जमावड़ा. हरदोई जिले में सोमवार को चुनावी स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां. सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को हरदोई, रायबरेली और लखनऊ के दौरे पर.
- यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सोमवार से दो दिन का मथुरा दौरा. वह दीक्षांत समारोह सहित धार्मिक कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत. 11वे दीक्षांत समारोह में छात्र छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित.
- आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में. प्रियंका लखनऊ में करेंगी डोर टू डोर जनसंपर्क. लखनऊ और बाराबंकी के रामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम केजरीवाल.
- पूर्वांचल में गृहमंत्री अमित शाह के हाथ होगी भाजपा की कमान, 23 और 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी काशी क्षेत्र के पांच जिलों में करेंगे रैली.
- यहां भी दिग्गजों की जनसभाएं. रायबरेली में डिप्टी सीएम केशव मौर्य सदर विधानसभा के रूपामऊ में जनसभा करेंगे. कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी सदर विधानसभा में जनसभा करेंगे.
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को हरदोई, सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी दौरे पर रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा.
- मायावती करेंगी चुनाव प्रचार- प्रयागराज में बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को 12 बजे करेंगे जनसभा संबोधन. मायावती केपी कॉलेज मैदान में मण्डल स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगी. मण्डल स्तर पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी.
Published on:
21 Feb 2022 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
