18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Top News: 7वें चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, अंतिम चरण के लिए पीएम मोदी के साथ दिग्गजों ने झोंकी ताकत

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज

2 min read
Google source verification
UP Top News Uttar Pradesh

UP Top News Uttar Pradesh

- काशी में पीएम मोदी की जनसभा. शनिवार को वाराणसी में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. काशी में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह गेस्ट हाउस में मीटिंग करेंगे. प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ चाय पर चर्चा. इसी के साथ आज सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार भी थम जाएगा.

- योगी-शाह करेंगे जनसभाएं. सीएम योगी सोनभद्र, भदोही और आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगे. जनसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जौनपुर में रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का शनिवार को गाजीपुर और जौनपुर दौरा. दोपहर 12.30 बजे रामलीला मैदान, शादियाबाद, गाजीपुर में जनसभा करेंगी. दोपहर दो बजे भंडारी स्टेशन से, गांधीपुर प्रतिमा तक डोर टू डोर अभियान करेंगी.

यह भी पढ़ें: गंगूबाई काठियावाड़ी से हर दिल में उतरे मुजफ्फरनगर के तुराज के बोल, इस गाने को मिल रही सराहना

- उन्नाव के 35 गांव अंधेरे के साए में. पानी से लेकर कई दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना. बिजली न होने पर ट्यूबवेल नहीं चल पा रहा. मोबाइल बैटरी खत्म, किसान परेशान हैं. खेतों में पानी की समस्या ने भी परेशान किया है.

यह भी पढ़ें: पीली साड़ी वाली महिला अब पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ ही गुडविल एम्बेसडर भी, इस अंतर्राष्ट्रीय शो से महिलाओं को करेंगी प्रेरित

- नारकोटिक्स टीम और एसटीएफ टीम ने 7 करोड़ की ड्रग्स और 10 लाख कैश के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार. सहारनपुर में सप्लाई होने की नशे की खेप.

- सोनभद्र में 7वें चरण के चुनाव की ड्यूटी में जा रही जवानों की बस पहाड़ी से पलट कर 100 फीट नीचे गिरी, 13 जवान घायल. बस में 37 जवान थे. सीआईएसएफ के जवान चुनावी ड्यूटी करने कुशीनगर से ओबरा जा रहे थे. मारकुंडी घाटी में देर रात बस पलट गई। घटना में एक जवान कृष्णबीर सिंह (45) निवासी सलोनी, बहादुरगढ़-गाजीपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.