
Gangubai Kathiawadi Film Song Shikayat Lyrics by A M Turaz
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiwadi) रिलीज हो चुकी है। जितनी यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, उतना ही इस फिल्म के गाने भी पसंद आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के गानों के बोल किसने लिखे हैं। बुधवार को रिलीज हुए गाने 'शिकायत' (Shiqayat Song) को खूब सराहना मिली है। इस गाने के बोल लिखे हैं मुजफ्फरनगर निवासी गीतकार एएम तुराज (A M Turaz) ने। संभलहेड़ा के रहने वाले एएम तुराज ने बॉलीवुड में जिले का नाम रोशन किया है। संजय लीला भंसाली की नई रिलीज फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के गानों के जरिये वह धूम मचा रहे हैं। यह गाना सिर्फ कुछ शब्दों के बोल नहीं हैं बल्कि उनके दिल के बेहद करीब एक स्पेशल सॉन्ग है।
गाने को मिल रही सराहना
गाने को अभिनेत्री आलिया भट्ट और हुमा कुरैशी पर फिल्माया गया है। रिलीज के साथ लोगों ने गाने को पसंद कर रहे हैं। गीतकार तुराज ने कहा कि उनके काम को सराहना मिल रही है, लोगों ने हैसला दिया है। मेरे लिए यह बेहद खुशी की बात है। गीतकार ने 'शिकायत' के अलावा 'सैया' गाना भी लिखा है। दोनों गानों को संगीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया है।
बाजीराव मस्तानी के लिए भी लिखे गाने
भंसाली की फिल्म में तुराज ने पहली बार गाना नहीं लिखा है। साल 2015 में आई बाजीराव मस्तानी का गाना 'आयत' भी तुराज ने ही लिखा है।
वेब सीरीज में भी आजमा रहे किस्मत
गीतकार तुराज फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी वेब सीरीज हीरा मंडी की तैयारी चल रही है। इससे बहुत उम्मीद है।
Updated on:
3 Mar 2022, 6:58 PM IST
Published on:
3 Mar 2022, 6:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.