9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में ‘आप’ नेता का मसाज वीडियो आने पर यूपी के जेलों में बढ़ी सतर्कता

उत्तर प्रदेश की जेलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य की 72 जेलों में हर वक्त नजर बनाए रखने को कहा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Gopal Shukla

Dec 02, 2022

lucknow_jail.jpg

यूपी के अलग-अलग जेलों में बंद VVIP कैदियों पर निगरानी बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश में लखनऊ जेल, गौतमबुद्ध नगर की डासना जेल और प्रयागराज की नैनी जेल सहित 72 जेलों के लिए निर्देश जारी हुए हैं। इन जेलों में कई VVIP बंद हैं। इन्हीं कैदियों पर निगरानी रखने को कहा गया है।

लगाए गए हैं 220 एक्स्ट्रा कैमरे
राज्य की सभी 72 जेलों में सीसीटीवी सर्विलांस यूनिट के अलावा हर जेल में 30 कैमरे, 55 जेलों में 4/5 मेगा पिक्सल के कम से कम 220 एक्स्ट्रा कैमरे लगाए गए हैं। जेल प्रशासन से जेल के लिए तय किए गए नियमों के अलावा किसी भी तरह की अनुमित नहीं देने के निर्देश हैं। साथ ही जेल में बंद नेताओं, बड़े अधिकारियों और माफियाओं की एक अलग लिस्ट बनाने को कहा गया है।

लखनऊ जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री और माफिया
प्रदेश की जेलों में कई बड़े नाम हैं। लखनऊ जेल के जेलर के मुताबिक, यहां करीब 3,500 कैदी बंद हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति, माफिया अतीक अहमद का बेटा उमर और गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी सहित कई नामी लोग जेल में बंद हैं। इसके अलावा करीब 4,300 कैदी प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में हैं।

हाल ही में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सत्येंद्र जैन को मसाज लेते दिखे थे। वीडियो सामने आने के बाद दावा किया गया था कि मसाज देने वाला कैदी रेप केस में बंद है। इस मामले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने वीवीआईपी कैदियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।