
जनवरी महीने में मार्च वाली गर्मी, टूट गया पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड, अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
लखनऊ. किटकिटाने वाली ठंड के बीच अचानक गर्मी जैसे मौसम ने सभी को हैरान कर दिया है। दिनभर निकली तेज धूप के चलते लोगों को जनवरी के महीने में ही मार्च वाली गर्मी कै एहसास होने लगा। दिन का आलम यह है कि लोग बिना स्वेटर और जैकेट के नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान ऐसा ही रहने का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि जनवरी में तापमान ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को दिन में तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा रहा। जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले 26 जनवरी, 2009 को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया थाष। इसके अलावा जनवरी महीने में सबसे गर्म दिन साल 1992 में पहली तारीख को रहा था। उस दिन पारा 31.6 डिग्री तक पहुंच गया था। साल 2016 में भी जनवरी महीने के आखीर में पारा काफी चढ़ गया था। 31 जनवरी 2016 को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के उत्तर पश्चिम में दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। फिलहाल पछुआ हवा भी कमजोर पड़ी है और हवा में आद्रता बढ़ गई है। इसी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिनों से मौसम में यह बदलाव दिख रहा है।
28 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान
वहीं आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में फिलहाल पारा नीचे आता नहीं दिख रहा है। अगले दो दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। वहीं बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी भी 91 फीसदी तक दर्ज की गई।
पिछले 10 सालों के दौरान जनवरी माह का तापमान
30 जनवरी 2018 - 27.0
24 जनवरी 2017 - 27.5
31 जनवरी 2016 - 28.6
27 जनवरी 2015 - 23.1
01 जनवरी 2014 - 23.1
13 जनवरी 2013 - 25.6
26 जनवरी 2012 - 24.4
23 जनवरी 2011 - 26.5
30 जनवरी 2010 - 27.2
26 जनवरी 2009 - 27.8
Published on:
07 Jan 2021 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
